विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अवतार' के सीक्‍वल से फीमेल कैरेक्‍टर की दिखी झलक

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 03:23 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 04:18 PM (IST)

जेम्‍स कैमरून के निर्देशन में स्‍पेशल इफेक्‍ट्स के साथ बनीं 2009 की रोमांचक फिल्‍म 'अवतार' बॉक्‍स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। जेम्स कैमरून के निर्देशन में स्पेशल इफेक्ट्स के साथ बनीं 2009 की रोमांचक फिल्म 'अवतार' बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई थी। अब इसका सीक्वल यानी 'अवतार 2' भी आने वाला है। प्रोड्यूसर जॉन लैंडाउ ने ट्वीट कर इसके एक कैरेक्टर की झलक दिखाई है।

कपिल शर्मा को अपनी पहली फिल्म से इसकी नहीं थी उम्मीद

इसमें एक फीमेल अवतार का चेहरा नजर आ रहा है। इससे पहले जॉन कैमरून ने कहा था कि 'अवतार 2' तीन सीक्वल का फर्स्ट पार्ट होगा। आपको बता दें कि 'अवतार' ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'टाइटेनिक' को भी पीछे छोड़ दिया था।

रणबीर के बर्थडे पर ऋषि ने लता संग तो नीतू ने बचपन की शेयर की फोटो

इसकी कहानी ऐसे इंसानों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पैंडोरा नामक ग्रह की तलाश में आधे इंसान और आधे एलियन अवतार प्रजाति को नियंत्रित करते हैं। वाकई में इसमें एक ऐसी दुनिया दिखाई गई है, जो दर्शकों को रोमांचित करती है। खास तौर से स्पेशल इफेक्ट्स का कमाल देखने को मिला है। खैर, 'अवतार 2' संभवत : 2017 में रिलीज हो सकती है।