Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'एग्जोटिक' के गाने में प्रियंका ने दिखाई अपनी सेक्सी अदाएं

    बॉलीवुड में ऐसे भी कुछ कलाकार हैं जो एक्टिंग के हुनर के साथ कई और प्रतिभाओं के धनी हैं। उनमें से एक हैं प्रियंका चोपड़ा। शायद ही आपको मालूम हो कि बेहतरीन अदाकारा प्रियंका की आवाज भी किसी से कम नहीं। तभी बर्फी से मीठे सुर लगाने वाली प्रियंका के गाने आजकल सभी के जुबां पर चढ़े हुए हैं।

    By Edited By: Updated: Tue, 16 Jul 2013 08:46 AM (IST)

    मुंबई। बॉलीवुड में ऐसे भी कुछ कलाकार हैं जो एक्टिंग के हुनर के साथ कई और प्रतिभाओं के धनी हैं। उनमें से एक हैं प्रियंका चोपड़ा। शायद ही आपको मालूम हो कि बेहतरीन अदाकारा प्रियंका की आवाज भी किसी से कम नहीं। तभी बर्फी से मीठे सुर लगाने वाली प्रियंका के गाने आजकल सभी के जुबां पर चढ़े हुए हैं। लोग प्रियंका की एक्टिंग के तो पहले से ही कायल थे, लेकिन अब वो उनकी आवाज के भी दीवाने हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाल ही में रिलीज हुआ एल्बम 'एग्जोटिक' में प्रियंका के नखरे और अदाएं लाजबाव हैं। यूट्यूब पर महज तीन दिनों में 24 लाख लोगों ने प्रियंका के 'पिटबुल' एल्बम के 'एग्जोटिक' गाने को सुना और उसे काफी पसंद भी किया। ये प्रियंका का पहला गाना नहीं है इससे पहले भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गाना 'विल आई एम' गाया था। वो गाना आज भी लोगों की जुबान पर है।

    ऐसा नहीं है कि संगीत के क्षेत्र में कदम रखने के बाद प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर को अनदेखा कर दिया। बल्कि ऐसा करके उन्होंने बाकी कलाकारों के लिए एक रास्ता बना दिया है कि वह भी अपनी अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचाने और उसे तराशे।

    गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने भी ऐसे ही कई फिल्मों में अपनी आवाज को पहचान दी है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर