विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी रणबीर-प्रियंका की हिट जोड़ी

By Edited By:
Published: Wed, 07 Aug 2013 12:42 PM (IST)Updated: Wed, 07 Aug 2013 06:50 PM (IST)

'बर्फी' फिल्म की रणबीर-प्रियंका की जोड़ी जल्दी ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। खबर है कि फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 'बर्फी' फिल्म की रणबीर-प्रियंका की जोड़ी जल्दी ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएगी। खबर है कि फिल्म 'जग्गा जासूस' में प्रियंका रणबीर के अपोजिट काम करेंगी। जग्गा जासूस रणबीर और अनुराग बसु के प्रोडक्शन हाउस 'शुरू प्रोडक्शन' की पहली फिल्म होगी। रणबीर के अपोजिट एक और हीरोइन के लिए पहले ही आलिया भट्ट का नाम तय माना जा रहा है।

रणबीर के बारे में ज्यादा जानें

इससे पहले अनुराग, रणबीर और प्रियंका ने बर्फी में एक साथ काम किया था। रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच स्क्रीन पर अच्छी कैमिस्ट्री है और अनुराग से भी उनके अच्छे संबंध है इसलिए इस रोल के लिए उन्हें वरीयता दी गई। हालांकि अनुराग और प्रियंका ने अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अनुराग जल्द ही प्रियंका को औपचारिक तौर पर साइन कर लेंगे।

प्रियंका के बारे में और ज्यादा पढ़ें

सूत्रों का कहना है कि अभी डेट्स को लेकर कुछ तय नहीं हो सका है क्योंकि प्रियंका इस साल बहुत बिजी हैं। अभी वह बॉक्सर मैरी कॉम पर बन रही अपनी फिल्म 'मैरीकॉम' की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसके बार उन्हें दो फिल्मों के प्रमोशन में जुटना है। अगर अनुराग और प्रियंका के बीच डेट्स पर सहमति बन गई तो प्रियंका के इस जासूसी थ्रिलर में काम करने को लेकर और कोई रोड़ा नहीं है। रणबीर और प्रियंका 'अंजाना-अंजानी' फिल्म में भी साथ काम कर चुके हैं।

बताया जा रहा है कि जग्गा जासूस में रणबीर कपूर बिल्कुल अलग तरह के किरदार में नजर आएंगे। अपने करियर में उन्होंने ऐसा रोल कभी नहीं किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर