विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका के एक्‍स-सेक्रेटरी ने फिर लगाए गंभीर आरोप, पिता को भी बनाया निशाना

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 20 Oct 2015 10:35 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2015 09:16 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा के सेक्रेटरी रह चुके प्रकाश जाजू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार भी उन्‍होंने प्रियंका चोपड़ा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा के सेक्रेटरी रह चुके प्रकाश जाजू एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार भी उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और उनकी फैमिली खास तौर से उनके दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा को निशाना बनाते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

'डीडीएलजे' के 20 साल पूरे, शाहरुख को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सबसे पहले आपको पूरे विवाद के बारे में बता दें। इसकी शुरुआत तब हुई, जब प्रियंका ने प्रकाश को नौकरी से निकाल दिया। प्रकाश ने प्रियंका पर बकाया राशि नहीं देने का आरोप लगाया। उन्हें चुप कराने के लिए प्रियंका पर एक गैंगस्टर से भी हाथ मिलाने का गंभीर आरोप लगाया। इसके बाद प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा ने प्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए उस पर अपनी बेटी की प्राइवेसी में दखल देने का आरोप लगा दिया और फिर 2008 में प्रकाश को 67 दिनों तक जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा।

अब उसी प्रकाश ने एक बार फिर एक के बाद एक कई ट्वीटस कर प्रियंका पर उनके साथ बुरा व्यवहार करने, एक शादीशुदा एक्टर के साथ अफेयर रखने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं उनके पिता अशोक चोपड़ा को 'क्रिमिनल माइंडेड' करार दिया है। प्रकाश ने उन पर यह भी आरोप लगाया है कि जिस मैसेजेज के चलते जेल जाना पड़ा, उन्हें अशोक चोपड़ा ने ही उनके मोबाइल में डाले थे।

शाहिद के पिता ने कभी नहीं की उनकी मदद, उन्हें बेटे पर है गर्व

आपको यह भी बता दें कि जेल से निकलने के बाद प्रकाश ने प्रियंका के एक्स-बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट से मिलकर '67 डेज' नाम से एक फिल्म बनाने का फैसला किया था, जो असल में प्रकाश की जिंदगी पर ही बेस्ड थी। हालांकि जब प्रियंका को पता चला कि इसमें उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है तो उन्होंने असीम मर्चेंट को लीगल नोटिस भेजकर इस पर रोक लगवा दी। खैर, फिलहाल इस ताजा मसले पर प्रियंका की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।