विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वहां होती तो आज ज़रूर करती वोट, प्रियंका ने जताया इंडिया में ना होने का दुःख

By ShikhasEdited By:
Published: Tue, 21 Feb 2017 05:34 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 06:13 PM (IST)

वैसे, प्रियंका के अलावा आमिर, रितिक रोशन, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, सैफ अली ख़ान, कंगना रनौत, अजय देवगन, ...और पढ़ें

वहां होती तो आज ज़रूर करती वोट, प्रियंका ने जताया इंडिया में ना होने का दुःख
वहां होती तो आज ज़रूर करती वोट, प्रियंका ने जताया इंडिया में ना होने का दुःख

मुंबई। आज सुबह से मुंबई में वोट देने का त्यौहार मनाया जा रहा है और इसमें आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी शामिल हो रहे हैं। वैसे, कई सितारें ऐसे भी हैं जो इस समय मुंबई से बाहर है और वोट नहीं दे पा रहे हैं, उन्ही स्टार्स की लिस्ट में शामिल है प्रियंका चोपड़ा भी जो फ़िलहाल अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट क्वांटिको की शूटिंग कर रही है।

प्रियंका ने आज वोट न देने का दुःख अपने फैन्स के साथ ट्वीटर पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि अगर वो भारत में होती तो आज ज़रूर वोट करती। वोट करना हर नागरिक का अधिकार है और इसकी कीमत प्रियंका अच्छी तरह जानती है।

इसे भी पढ़ें- बीएमसी चुनाव: शाह रुख़, सलमान डाल सकते हैं वोट पर आमिर समेत कई स्टार्स मुंबई से बाहर

वैसे, प्रियंका के अलावा आमिर, रितिक रोशन, अनुपम खेर, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, सैफ अली ख़ान, कंगना रनौत, अजय देवगन, संजय दत्त और भी कई सितारों ने आज वोट नहीं किया है। वहीं, दूसरी तरफ़ अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, शाहरुख़ ख़ान, रेखा, गुलज़ार, ज़ोया अख्तर और भी कई स्टार्स ने मतदान देकर नागरिकता का कर्तव्य निभाया।