विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: प्रियंका चोपड़ा ने 'वेंटिलेटर' के लिए रिकॉर्ड किया पहला मराठी सांग!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Thu, 03 Nov 2016 11:08 AM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2016 11:35 AM (IST)

वेंटिलेटर को प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मॉम मधु चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि राजेश मापूसकर इसके डायरेक्टर हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अपने सिंगिंग टेलेंट से दुनियाभर में छाईं प्रियंका चोपड़ा ने अब मराठी गीतों के सुर छेड़े हैं और इसकी शुरुआत उन्होंने अपनी पहली मराठी होम प्रोडक्शन फ़िल्म 'वेंटिलेटर' से की है, जिसके एक गाने को प्रियंका ने अपनी आवाज़ में गाया है।

प्रियंका के इस गाने का टाइटल 'बाबा' है, जो पिता को समर्पित है। ग़ौरतलब है कि प्रियंका अपने डैड डॉ. अशोक चोपड़ा के काफी क़रीब थीं। ज़ाहिर है कि 'बाबा' सांग उनके दिल के नज़दीक रहा होगा। प्रियंका इस वक़्त अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' में बिज़ी हैं और इसक गाने की रिकॉर्डिंग भी उन्होंने न्यूयॉर्क के एक स्टूडियो में की है। इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान प्रियंका का हाव-भाव देखकर अंदाज़ा हो जाता है कि उन्होंने इसे दिल से गाया है।

बर्थडे पर फैंस का हुजूम देख इमोशनल हुए शाह रूख़, मांगी ये अनोखी विश

वेंटिलेटर को प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मॉम मधु चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है, जबकि राजेश मापूसकर इसके डायरेक्टर हैं। इसी हफ़्ते रिलीज़ हो रही फ़िल्म में आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में हैं। ख़ुद प्रियंका भी फ़िल्म में एक केमियो रोल में नज़र आएंगी।