विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्पिता की शादी हो रही थी और प्रियंका-कट्रीना में आंख मिचौली चल रही थी

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 21 Nov 2014 10:51 AM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 11:07 AM (IST)

सुनने में आ रहा है कि सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में कट्रीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सुनने में आ रहा है कि सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी में कट्रीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे से बचती रहीं। पूरी शादी में दोनों ने इस बात का ख्याल रखा कि उन्हें एक-दूसरे के सामने न आना पड़े। कट्रीना करण जौहर और कबीर खान के साथ रहीं। अब ये तो साफ हो गया हैं कि दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करती हैं।

पिछले साल जब प्रियंका फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' के एक आइटम नंबर के लिए शूट कर रही थी, तब कैट अपनी फिल्म 'बैंग बैंग' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ कोरियोग्राफर अहमद खान से मिलने पहुंची थी।

उस वक्त कट्रीना और प्रियंका ने मिलना मुनासिब नहीं समझा। फिल्म 'अंजाना अंजानी' की शूटिंग के दौरान प्रियंका और रणबीर कपूर के लिंक अप की खबरें आईं थीं। हालांकि फिल्म की रिलीज के साथ ही ये अफवाहें बंद हो गईं। अब कट्रीना उनकी गर्लफ्रेंड हैं। समझ ये नहीं आता कि आखिर वो क्या बात है जिस वजह से दोनों एक-दूसरे को नज़रअंदाज़ करती हैं।

पढ़ेंः बहन की शादी में सलमान ने कट्रीना का खुलेआम उड़ाया मज़ाक!

पढ़ेंः जब शादी में अर्पिता की स्पीच ने सभी को कर दिया भावुक!