विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब स्कूल की किताबों में प्रियंका पर होगा चैप्टर!

By Edited By:
Published: Mon, 20 May 2013 11:35 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2013 01:24 PM (IST)

अगर आप आइटम गर्ल बबली बदमाश के बारे में ज्यादा नहीं जानते तो अब आप उनके बारे में सारी जानकारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अगर आप आइटम गर्ल बबली बदमाश के बारे में ज्यादा नहीं जानते तो अब आप उनके बारे में सारी जानकारी किताबों में पढ़ सकते हैं। जी हां, क्योंकि अब बबली बदमाश के बारे में किताबों में एक पूरा चैप्टर आपको पढ़ने को मिलेगा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बारे में आप स्प्रिंग डेल्स स्कूल की किताबों में पढ़ सकते हैं। यह स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। इस स्कूल की कई शाखाएं विदेशों में भी हैं। प्रियंका के आर्मी बैकग्राऊंड की वजह से उन्हें किताब में शामिल किया गया है।

स्टूडेंट अब प्रियंका के बारे में चैप्टर रोविंग फैमली पढ़कर पूरी जानकारी ले सकते हैं। यह पूरा चैप्टर प्रियंका पर आधारित होगा।

मिड डे

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर