विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देसी जेनिफर बनना चाहती हैं प्रियंका

By Edited By:
Published: Fri, 13 Dec 2013 10:57 AM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2013 11:54 AM (IST)

लगता है प्रियंका चोपड़ा देसी जेलो का खिताब हासिल करना चाहती हैं। तभी तो वे अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है प्रियंका चोपड़ा देसी जेलो का खिताब हासिल करना चाहती हैं। तभी तो वे अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज को कॉपी करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहीं हैं। पहले अपने म्यूजिक एलबम एक्जोटिक में जेनी जैसा दिखने की कोशिश करना और अब अपनी आने वाली फिल्म गुंडे के कैबरे नंबर में जेनिफर का वही लकी सूट पहनना।

पढ़ें : प्रियंका बनेंगी अक्षय की पड़ोसन?

लगता है प्रियंका जेनिफर से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हैं, इसलिए उन्होंने अपनी अगली फिल्म गुंडे के कैबरे नंबर में भी वही गोल्डन बॉडी सूट पहना है,जो उन्होंने पिटबुल के वीडियो में पहना था। यह सूट पहनकर वे बिल्कुल जेनिफर जैसी लगती हैं।

गौरतलब है कि जेनिफर ने अमेरिका में एक स्टेज शो के दौरान इसे पहना था और धूम मचा दी थी, इस ड्रेस के साथ यह शो जबरदस्त हिट रहा था। उम्मीद की जा रही है कि प्रियंका के लिए भी ये शूट उतना ही लकी साबित होगा। यह पहला मौका नहीं है जब प्रियंका ने जेलो को कॉपी करने की कोशिश की है। बल्कि इससे पहले भी कई स्टेज शो में वे ऐसा कर चुका हैं। (नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर