विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका बनेंगी अक्षय की पड़ोसन?

By Edited By:
Published: Thu, 12 Dec 2013 01:37 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2013 04:20 PM (IST)

पिछले एक सालों से प्रियंका एक अदद घर की तलाश में हैं जहां से उन्हें समुद्र दिखाई दे। कहा जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पिछले एक साल से प्रियंका एक अदद घर की तलाश में हैं जहां से उन्हें समुद्र दिखाई दे। कहा जा रहा है कि उनकी तलाश अक्षय कुमार की जुहू स्थित बिल्डिंग पर आकर खत्म हो सकती है। यह बिल्डिंग मुंबई के जुहू बीच जैसी प्राइम लोकेशन पर स्थित है।

एक अंग्रेजी डेली को जुहू स्थित बिल्डिंग के सोसाइटी मेंबर ने बताया कि प्रियंका को यहां दो दो फ्लैट, तीसरे और छठे मंजिल पर पसंद हैं। और वो यहां तीन बार आ चुकी हैं जिसमें से एक बार वो अपनी मां के साथ आईं थीं।

अक्षय और उनका परिवार इसी बिल्डिंग में ग्राउंड और फ‌र्स्ट फ्लोर पर रहता है। जबकि उनकी बहन अल्का फोर्थ फ्लोर पर रहती हैं। अगर प्रियंका यहां शिफ्ट होती हैं तो बिल्डिंग का मालिक शर्मा छठे फ्लोर से तीसरे पर शिफ्ट हो जाएगा।

पढ़ें : प्रियंका ने खरीदी 2 करोड़ की गाड़ी

अंग्रेजी डेली के अनुसार कुछ महीने पहले प्रियंका बांद्रा में घर खोज रही थीं। लेकिन वहां बहुत कम सी फेसिंग फ्लैट्स बचे होने के कारण प्रियंका अब जुहू में ही घर ढूंढ रही हैं।

इस पूरे मामले पर प्रियंका किसी भी कमेंट के लिए उपलब्ध नहीं थी। लेकिन उनके प्रवक्ता ने बताया कि सबको पता है कि प्रियंका पिछले एक साल से घर की तलाश में हैं पर उन्होंने अभी तक कोई प्रॉपर्टी फाइनल नहीं की है। ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग उनका नाम लेकर अपनी पब्लिसिटी के चक्कर में हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर