मोर को दाना खिलाते प्रीति जिंटा का देखें दिलचस्प वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को नया दोस्त मिल गया है और वो है मोर, जिसे खाना खिलाते हुए उन्होंने एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। आपको जरूर पसंद आएगा।
नई दिल्ली (जेएनएन)। हाल ही में अपनी शादी का ग्रैंड रिसेप्शन देने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही दिलचस्प वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो एक मोर को दाना खिलाते नजर आ रही हैं। उन्हें इसे अपना नया दोस्त बताया है।
सुष्मिता ने उम्र का खुलासा करते हुए दिखाया इतना हॉट एंड सेक्सी अंदाज
प्रियंका चोपड़ा नेे खुद कबूला, इस विदेशी शख्स पर आया उनका दिल
आपको बता दें कि प्रीति ने 29 फरवरी को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अपने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की थी। हालांकि इसमें दोनों के परिवार वालों और करीबी रिश्तेदारों व दोस्तों ने ही शिरकत की। शादी के बाद ट्विटर पर प्रीति ने इसकी घोषणा की। साथ ही खबर आई कि भारत लौटने पर वो ग्रैंड पार्टी देंगी।
यह डायरेक्टर अपनी पूर्व-पत्नी से करने जा रहे हैं दोबारा शादी?
आईपीएल मैच शुरू होने से ठीक पहले प्रीति स्वदेश लौटीं, मगर पति साथ नहीं आए। वे अपने परिवार के साथ रिसेप्शन से ठीक पहले भारत आए और फिलहाल प्रीति उनके साथ ऋषिकेष में छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं। इससे पहले दोनों एक साथ आगरा के ताजमहल का दीदार करने भी पहुंचे थे।