विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बदलापुर' में वरुण धवन का डेडली लुक!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 29 Nov 2014 09:59 AM (IST)Updated: Sat, 29 Nov 2014 10:48 AM (IST)

वरुण धवन ने अभी तक बड़े पर्दे पर सिर्फ रोमांटिक हीरो के ही किरदार निभाए हैं। लेकिन आने वाली फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वरुण धवन ने अभी तक बड़े पर्दे पर सिर्फ रोमांटिक हीरो के ही किरदार निभाए हैं। लेकिन आने वाली फिल्म 'बदलापुर' में वरुण एक अलग अवतार में नज़र आएंगे। वो इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म के दो पोस्टर हाल ही में जारी हुए हैं। इनमें से एक पोस्टर में वरुण का लुक भी जारी किया गया है। इस पोस्टर में वरुण दाढ़ी-मूछों में हैं और काफी गुस्से में नज़र आ रहे हैं। उनका ये रफ और डेडली लुक दर्शकों को पहली बार देखने को मिला है। फिल्म के नाम और वरुण के लुक को देखकर तो यही लगता है कि इसमें काफी ऐक्शन सीन देखने को मिलेंगे।

वरुण ने अपने चॉकलेटी और चार्मिंग बॉय की इमेज से निकलकर ये किरदार चुना है। उम्मीद है कि ये फिल्म उनके करियर में एक मोड़ लाएगी।

'बदलापुर' में वरुण के अलावा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हूमा कुरैशी, यामी गौतम, दिव्या दत्ता और राधिका आप्ते जैसे कलाकार नज़र आएंगे। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 20 फरवरी 2015 को रिलीज होगी।

पढ़ेंः वरुण धवन के पास पापा के लिए नहीं हैं डेट्स!

पढ़ेंः 'डॉली की डोली' में इस अंदाज में नज़र आएंगी सोनम कपूर!