विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हॉट पूनम पांडे की हुई वापसी, इसलिए फैंस से हो गई थीं दूर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Thu, 06 Aug 2015 10:47 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2015 01:50 PM (IST)

हॉट एंड सेक्‍सी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस पूनम पांडे के फैंस के लिए अच्‍छी खबर है। वो फिर से एक्‍शन में आ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हॉट बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे के फैंस के लिए अच्छी खबर है। वो फिर से एक्शन में आ गई हैं। दरअसल, बेली डान्सिंग की ट्रेनिंग के दौरान उनकी पीठ में मोच आ गई थी, जिसकी वजह से वो कुछ समय तक सुर्खियों से दूर रही थीं। साथ ही अपने फैंस से भी।

जेनेलिया के बर्थडे पर जानें कैसे शुरू हुई उनकी रियल लव स्टोरी

आपको बता दें कि पूनम पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'हेलन' के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं। वो इस फिल्म के लिए ही बेली डान्सिंग सीख रही थीं और इसको लेकर काफी उत्साहित भी थीं। हालांकि उनका इतना उत्साह उन पर उस वक्त भारी पड़ गया, जब डांस सीखने के दौरान उनकी पीठ में अचानक मोच आ गई।

इस वजह से पूनम पांडे की इस फिल्म की शूटिंग भी कैंसिल करनी पड़ गई। प्रोड्यूसर सुरेश नकुम ने बताया कि हमने मुंबई के एक स्टूडियो में एक करोड़ का सेट तैयार किया था, मगर हमें उसे तोड़ना पड़ा, क्योंकि पूनम को कुछ समय तक डांस नहीं करने की सलाह दी गई थी।

ये कैसी अजीब मुश्किल में फंस गईं जैकलीन?

उन्होंने यह भी बताया कि हालांकि अब वो ठीक हैं और हम इस महीने अगले शेड्यूल की योजना बना रहे हैं। उनके मुताबिक, यह फिल्म महंगी है, इसलिए हम न इसे नुकसान पहुंचाना चाह रहे थे और ना ही ऐसा कोई जोखिम लेना चाह रहे थे जिससे स्टार एक्ट्रेस को परेशानी हो।

सोनम ने भी पॉर्न साइट्स पर बैन लगाने वालों की ली खबर

अब चूंकि पूनम की वापसी हो गई है, इसलिए अगस्त और सितंबर तक शूटिंग जारी रहेगी। वहीं, फिल्म 'हेलन' के डायरेक्टर अजित राजपाल का मानना है कि इस फिल्म के बाद पूनम पांडे का करियर पूरी तरह से बदल जाएगा। राजपाल ने ही उनकी फिल्म 'नशा' की स्क्रिप्ट लिखी थी।