विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन फिल्मों ने अनुष्का में जगाया सिनेमा के लिए जुनून

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 22 Feb 2015 08:24 AM (IST)Updated: Sun, 22 Feb 2015 08:36 AM (IST)

फिलहाल 'एनएच 10' के प्रमोशन में बिजी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने माना है कि 'पीके' और 'बॉम्बे वेलवेट' ने ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिलहाल 'एनएच 10' के प्रमोशन में बिजी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने माना है कि 'पीके' और 'बॉम्बे वेलवेट' ने ही उनके फिल्मी जुनून को जगाया।

तो आखिरकार अनुष्का ने स्वीकार ही लिया विराट से रिश्ता

अनुष्का ने कहा है, 'फिल्में आपको कहीं न कहीं छूती जरूर हैं। मेरी 95 प्रतिशत जिंदगी तो मेरे काम में ही गुजर रही है, जो निश्चित रूप से फिल्मों का जुनून मुझमें है। कई किरदार आप पर असर डालते हैं और इसका श्रेय 'पीके' और 'बॉम्बे वेलवेट' को जाता है। इन्हीं के कारण फिल्मों का जुनून मुझमें जागा।'

'एनएच 10' में अनुष्का एक ऐसी महिला का रोल कर रही हैं जो अपने पति के साथ अपनी जिंदगी बचाने की लड़ाई लड़ती नजर आएंगी। उनके पति का किरदार नील भूपलम ने निभाया है।

बाजीराव मस्तानी के सेट पर आदित्य पंचोली ने किया हंगामा!

ये फिल्म अनुष्का की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है। नवदीप सिंह के निर्देशन में बनी 'एनएच 10' 6 मार्च को रिलीज होगी।

'हां मैं गरीब हूं, लेकिन किसी का खून तो नहीं किया है'