विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई में आए भूकंप के झटकों से सहम गईं परिणीति चोपड़ा!

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 12 May 2015 03:08 PM (IST)Updated: Tue, 12 May 2015 03:12 PM (IST)

नेपाल और अफगानिस्‍तान में आए भूकंप के तेज झटकों ने भारत के कई राज्‍यों को भी हिला दिया। फिल्‍म नगरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। नेपाल और अफगानिस्तान में आए भूकंप के तेज झटकों ने भारत के कई राज्यों को भी हिला दिया। फिल्म नगरी मुंबई में भी भूकंप झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। फिल्म एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी मुंबई में भूकंप के झटके महसूस किए और सहम गईं।

परिणीति ने भूकंप के झटके महसूस करने के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मैंने अभी मुंबई में भूकंप के झटके महसूस किए।'

परिणीति बॉलीवुड में पहचान फिल्म 'इशकजादे' से मिली। हालांकि इससे पहले वह रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'लेडिज वर्सस रिकी बहल' में नजर आई थीं।फिल्म 'इशकजादे' को रिलीज हुए 3 साल पूरे हो गए हैं। 2012 में आई इस फिल्म से निर्माता बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में पहला कदम रखा था जबकि परिणीति चोपड़ा पहली बार इस फिल्म में लीड रोल में थी।

पीकू की बॉक्स ऑफिस पर बल्ले-बल्ले, पारिवारिक दर्शक हुए आकर्षित

सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी पर लगे ये आरोप