यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देखिए, आखिर क्यों परिणीति को झाडू़ लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा
वैसे तो पिछले काफी समय से परिणीति चोपड़ा की कोई फिल्म सामने नहीं आई है, मगर किसी न किसी वजह ...और पढ़ें

मुंबई। वैसे तो पिछले काफी समय से परिणीति चोपड़ा की कोई फिल्म सामने नहीं आई है, मगर किसी न किसी वजह से वो सोशल मीडिया पर जरूर छाई रहती हैं। परिणीति आखिरी बार रणवीर सिंह और गोविंदा के साथ 'किल दिल' में नजर आई थीं, मगर यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। खैर, उनके बारे में फिलहाल ताजा खबर ये है कि वो हाल ही में स्व्च्छता के प्रति जागरूकता फैलाती नजर आईं। इसके लिए परिणीति लोखंडवाला इलाके की सड़कों पर झाडू़ लेकर उतर आईं। आप खुद ही देख लीजिए।

आपको बता दें कि पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान से कई बॉलीवुड सितारे जुड़ चुके हैं और इस तरह झाडू़ लेकर सड़कों पर नजर आ चुके हैं। अब इसमें परिणीति का नाम भी शामिल हो गया है। वैसे उनके बारे में ये भी खबर है कि वो शाहरुख खान की अगली प्रोडक्शन फिल्म में नजर आ सकती हैं। खबर के मुताबिक, इस फिल्म को फराह खान डायरेक्ट करेंगी और इसमें आलिया भट्ट भी लीड रोल में होंगी।
