विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस पाक एक्‍ट्रेस ने ब्‍वॉयफ्रेंड के डर से कपिल शर्मा को नहीं किया किस!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 20 Apr 2015 03:36 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 21 Apr 2015 07:35 AM (GMT+05:30)

वो जमाना गया, जब फिल्‍मों में किसिंग सीन आते ही हीरो-हीरोइन को फूलों के पीछे छिपा दिया जाता था। अब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वो जमाना गया, जब फिल्मों में किसिंग सीन आते ही हीरो-हीरोइन को फूलों के पीछे छिपा दिया जाता था। अब तो सब कुछ खुलेआम हाे रहा है। हीरो-हीरोइनों को भी कोई दिक्कत नहीं है और दर्शकों को भी नहीं। मगर लगता है पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान इस बारे में कुछ और ही सोचती हैं। तभी तो उन्होंने नई फिल्म 'डोननो वाई2 : लाइफ इज ए मूमेंट' की शूटिंग के दौरान कपिल शर्मा को किस करने से इंकार कर दिया!

मिलिए अर्जुन कपूर के पहले प्यार से

अब सबसे पहले तो आपको ये क्लियर कर दें कि ये 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' वाले कपिल शर्मा नहीं हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर संजय शर्मा, सादिया और कपिल के बीच एक किसिंग सीन चाहते थे, मगर सादिया ने कपिल को किस करने से इंकार कर दिया। संजय शर्मा को सादिया से ये भी कहते हुए सुना गया कि अगर ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित कर सकती हैं तो वो क्यों नहीं कर सकती हैं।

जानें, हसबेंड के बारे में क्या सोचती हैं सनी लियोन

हालांकि एक सूत्र ने बताया कि सादिया ने इसलिए किसिंग सीन करने से मना कर दिया, क्योंकि वह पाकिस्तान से हैं और ये बात सामने आ गई तो उनकी काफी फजीहत हो जाएगी। वैसे इस सूत्र ने बाद में ये भी दबी जुबान में बताया कि अगर सादिया किसिंग सीन करती हैं तो पाकिस्तान में उनके ब्वॉयफ्रेंड को अच्छा नहीं लगेगा और वह उनसे नाराज हो जाएगा। इसीलिए सादिया ने किसिंग सीन नहीं करने में ही अपनी भलाई समझी।

मिलिए अर्जुन कपूर के पहले प्यार से