यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ओवरऐक्टिंग में बढि़या हैं बोमन
मुंबई। अभिनेता बोमन ईरानी का कहना है कि एनिमेशन फिल्म दिल्ली सफारी की डबिंग के लिए बहुत अधिक अतिश्यिोक्ति की ...और पढ़ें

मुंबई। अभिनेता बोमन ईरानी का कहना है कि एनिमेशन फिल्म दिल्ली सफारी की डबिंग के लिए बहुत अधिक अतिश्यिोक्ति की जरूरत थी और उन्हें यह करना काफी आसान लगा क्योंकि वह ओवरऐक्टिंग करने में बहुत बढि़या हैं।
बमन ने फिल्म के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम जो भी करते हैं, आप उसे पर्दे पर देख सकते हैं और एनिमेशन में इसे और बढ़ा-चढ़ाकर अतिशयोक्तिपूर्ण तरीके से करना था। चाहे वह हमारे भाव हों या शरीर की हरकतें, एक-दूसरे को मुक्के मारने हों या गिराना और पटकना हो। ओवरऐक्टिंग कुछ ऐसा है, जिसे मैं आसानी से कर सकता हूं। इसलिए यह मेरे लिए बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन यह हम सभी के लिए सीखने वाला अनुभव रहा।
बोमन (52) ने कहा कि अभिनय का मतलब यही है कि आप कितनी आसानी से झूठ बोल सकते हैं। उन्होंने कहा, आपको यह मानना होगा कि आप जो किरदार निभा रहे हैं, वह आप खुद हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अभिनय झूठ पर आधारित है।
दिल्ली सफारी 3डी एनिमेशन फिल्म हैं, जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। वहीं फिल्म में आवाज गोविंदा, अक्षय खन्ना, उर्मिला मातोंडकर, सुनील शेट्टी और बाल कलाकार सिवनी खारा ने दी है। फिल्म 19 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
