विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या पॉजिटिव किरदारों से बोर हो गई हैं श्रद्धा कपूर!

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 03 Jul 2015 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 09:00 AM (IST)

श्रद्धा कपूर की फिल्‍म 'एबीसीडी 2' इन दिनों बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्‍म में श्रद्धा एक डांसर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'एबीसीडी 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में श्रद्धा एक डांसर के किरदार में हैं। श्रद्धा अभी तक फिल्मों में पॉजिटिव किरदारों में भी नजर आई हैं। लेकिन जल्द ही श्रद्धा सिल्वर स्क्रीन पर नेगेटिव कैरेक्टर में नजर आ सकती हैं।

सड़क हादसे में अभिनेत्री हेमा मालिनी घायल, एक की मौत

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। लेकिन उन्हें पहचान 'आशिकी 2' से मिली, जिसमें उन्होंने आरोही का किरदार निभाया था। इसके बाद आई फिल्मों में भी श्रद्धा पॉजिटिव रोल में ही नजर आईं। फिर वो 'गोरी तेरे प्यार में' की वसुधा हो, 'एक विलेन' की आयशा वर्मा या फिर 'हैदर' की अर्शी।

आजकल कहां मस्ती कर रही हैं मलाइका अरोड़ा?

लेकिन हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान श्रद्धा ने सीधे-सीधे तो नहीं, पर इशारों ही इशारों में यह जाहिर कर दिया कि वो अपनी अगामी फिल्म में नेगेटिव रोल में नजर आ सकती हैं। श्रद्धा इन दिनों फिल्म 'बाघी' की शूटिंग कर रही हैं, इसमें उनके अपोजिट टाइगर श्रॉफ हैं। वहीं 'रॉक ऑन 2' के अपने किरदार की तैयारी भी श्रद्धा ने शुरू कर दी है। पॉजिटिव किरदार में तो श्रद्धा को खूब सराहा गया, अब देखना है कि नेगेटिव किरदार में उन्हें दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

सलमान ने ट्वीट किया 'हीरो' का टैटू लुक