विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तो क्या करण बॉलीवुड में करेंगे प्रभास को लांच

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 18 Apr 2017 03:33 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 01:58 PM (IST)

खबर तो यह भी है कि करण उन्हें किसी ऐसे बिग प्रोजेक्ट में लॉन्च करना चाहते हैं जिसके कहानी mythological विषय के इर्द गिर्द हो।

तो क्या करण बॉलीवुड में करेंगे प्रभास को लांच
तो क्या करण बॉलीवुड में करेंगे प्रभास को लांच

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। करण जौहर बॉलीवुड में हमेशा नए कलाकारों को लांच करते रहे हैं। आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन उनके अबतक के सबसे बड़े लांचिंग स्टार्स में से एक रहे हैं। अब नयी खबर यह है कि करण, बाहुबली फिल्म से इस तरह प्रभावित हैं कि उन्होंने तय किया है कि वो प्रभास को अब बॉलीवुड में किसी बड़ी फिल्म में लांच करेंगे।

फिलहाल तो वह बाहुबली के केवल हिंदी प्रेजेंटर में से एक हैं . लेकिन उन्हें लगता है कि प्रभास में हिंदी फिल्म के हीरो वाले सारे गुण हैं और उन्हें लगता है कि प्रभास बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म के साथ लांचिंग डिजर्व करते हैं। यहां तक कि उन्होंने इस बारे में निर्देशक राजमौली ने भी बातचीत की है कि वो प्रभास से इस बारे में बातचीत करें, क्योंकि खबर है कि खुद प्रभास को फिलहाल हिंदी फिल्मों में आने की बहुत चाहत नहीं है। इसलिए जब बाहुबली फिल्म का पहला भाग रिलीज़ हुआ तो उसके बाद से ही उनके पास बॉलीवुड की फिल्मों के ऑफ़र आने लगे थे लेकिन खुद प्रभास ने इसके लिए ओके नहीं बोला था, क्योंकि उस वक़्त वह पूरा ध्यान दूसरे हिस्से पर दे रहे थे लेकिन खुद प्रभास भी अब फ्री हो चुके हैं और अब वह नयी फिल्मों की तलाश में हैं। ऐसे में यह मुमकिन है कि वह इस ऑफर पर गौर करें।

यह भी पढ़ें:Exclusive: दीपिका ने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के लिए बनायी नयी स्ट्रेटजी 

खबर तो यह भी है कि करण उन्हें किसी ऐसे बिग प्रोजेक्ट में लॉन्च करना चाहते हैं जिसके कहानी mythological विषय के इर्द गिर्द हो। लेकिन प्रभास एक बार फिर से वैसी ही कहानी पर काम नहीं करना चाहते। इसलिए करण अभी प्रभास को लेकर नयी कहानी पर विचार कर रहे हैं।