यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिपाशा चलीं बॉयफ्रेंड संग रोड ट्रिप पर...!
बॉलीवुड की बिल्लो रानी यानी बिपाशा बसु इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। ...और पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड की बिल्लो रानी यानी बिपाशा बसु इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। सुनने में आ रहा है कि बिपाशा अपने बॉयफेंड के साथ जल्द ही एक रोड ट्रिप पर जाने वाली हैं।
बिपाशा बसु अपनी रोड ट्रिप को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह इस दौरान बॉयफ्रेंड करण सिंह ग्रोवर संग काफी मौज-मस्ती करने वाली हैं। ऐसा लगता है कि इन दिनों बिपाशा के पास कोई खास काम नहीं है। इसीलिए वह एक के बाद एक हॉलीडे प्लान कर रही हैं।
जैकलीन मलेशिया में पूरा करने वाली हैं अपनी मां का ये सपना
बता दें कि बिपाशा पिछले दिनों हिमालय की वादियों की सैर करके लौटी हैं। हिमालय की वादियों में भी बिपाशा, करण के साथ ही गई थीं। अब वह एक रोड ट्रिप का प्लान बना रही हैं। हालांकि सुनने में तो यह भी आ रहा है कि बिपाशा के साथ उनके कुछ खास दोस्त भी इस रोड ट्रिप पर जाएंगे।
गौरतलब है कि करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाशा की दोस्ती फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। ये दोस्ती जल्द ही नजदीकियों में बदल गई और कुछ दिनों पहले ये भी सुनने में आया कि बिपाशा और करण शादी कर सकते हैं। हालांकि बिपाशा और करण ने अभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा है।
इस डांस रियलिटी शो में शाहिद कपूर लेंगे माधुरी दीक्षित की जगह
वैसे बता दें कि बिपाशा इससे पहले जॉन अब्राहम के साथ भी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रही थीं। दोनों के लिव-इन रिलेशन में रहने की भी खबरें आती रहती थीं। ऐसा लगता था कि जॉन और बिपाशा शादी के बंधन में जरूर बंधेंगे। लेकिन बिपाशा और जॉन अलग हो गए। जॉन अब्राहम शादी कर चुके हैं, लेकिन बिपाशा अब भी हमसफर की तलाश हैं। क्या पता इस रोड ट्रिप में बिपाशा को भी हमसफर मिल जाए।
