यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ऐ दिल है मुश्किल ' में पापा को लेकर उड़ाये गए मज़ाक से ये बेटा हुआ ख़फ़ा
हालांकि उन्होंने ये बात भी साफ़ कर दी कि उनके पिता को इस तरह की छोटी बातों की कोई परवाह भी नहीं है।

मुंबई। लगता है कि करण जौहर की फिल्म ' ऐ दिल है मुश्किल ' के साथ विवादों का सिलसिला अभी ख़त्म होने वाला नहीं है। मोहम्मद रफ़ी के बाद अब बप्पी लाहिरी के बेटे बप्पा, एक गाने को लेकर नाराज़ गए हैं।
ख़बर है कि बप्पी लाहिरी के बेटे संगीतकार बेटे बप्पा ने फिल्म के एक सीन में ' ताकी ओ ताकी ' गाने को मजाकिया तरीके से प्रोनाउंस करने पर सख़्त ऐतराज़ जताया है। फिल्म में रणबीर कपूर इस गाने पर रिहर्सल करते हुए टक्की ओ टक्की कह रहे हैं। बप्पी लाहिरी ने 1983 में आई हिम्मतवाला में इस गाने को कंपोज किया था। बप्पा के मुताबिक फिल्म देखने के बाद जब उन्होंने अपने पिता को ये बात बताई नाराज़ हुए। हालांकि उन्होंने ये बात भी साफ़ कर दी कि उनके पिता को इस तरह की छोटी बातों की कोई परवाह भी नहीं है।
अपनी इस रील बीबी के साथ फिर नज़र आएंगे शाहरुख़ खान

रणबीर कपूर , अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या बच्चन स्टारर ऐ दिल है मुश्किल को लेकर अब तक कई विवाद हो चुके हैं। पहले फवाद खान का पाकिस्तानी कलाकार होने के कारण विरोध हुआ और फिर मोहम्मद रफ़ी को लेकर आपत्तिजनक डायलॉग को लेकर संगीत बिरादरी भड़क उठी।
