विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली' मेकर के लिए भगवान बनना चाहते हैं आमिर खान !

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 19 Dec 2016 10:32 AM (IST)Updated: Mon, 19 Dec 2016 04:46 PM (IST)

आमिर खान की दंगल , रेसलिंग कोच महावीर सिंह फोगट की जिंदगी पर बेस्ड है। आमिर के मुताबिक इस फिल्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आमिर खान बड़े परदे पर हमेशा अलग अलग रूप लेने के लिए फेमस हैं लेकिन अब उनकी इच्छा भगवान कृष्ण का रोल निभाने की है।

जी हां , ऐसा आमिर खान खुद कह रहे हैं। इसलिए क्योंकि पिछले दिनों ख़बर आई थी कि फिल्म ' बाहुबली ' के डायरेक्टर एस एस राजमौली ने महाभारत पर फिल्म बनाने की योजना है। जब इस बारे में आमिर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस महाभारत में अगर उन्हें भगवान कृष्ण की भूमिका मिले तो जरूर करेंगे। उन्हें इस तरह के रोल पसंद हैं। आमिर खान की दंगल इसी हफ्ते रिलीज़ होने वाली है लेकिन वो फिल्म के प्रमोशन में दाढ़ी और मूंछ बढ़ा कर घूम रहे हैं। इसका राज़ पूछने पर उन्होंने कहा कि बाल और दाढ़ी उन्होंने भले ही बढ़ा ली हो लेकिन अभी तक उनकी अगली फिल्म ' ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान ' के लिए लुक फाइनल नहीं हुआ है। एक फिल्म को एक या दो साल में पूरा कर रिलीज़ करने वाले आमिर ने बताया कि अक्सर लोगों को इस बात की शिकायत रहती है कि उनकी फिल्मों के बीच लंबा गैप रहता है लेकिन अब अगली फिल्म दंगल के आठ महीनों बाद आ जायेगी।

अब भंसाली करेंगे अपनी भांजी को लॉन्च , साथ में एक और स्टार किड

आमिर खान की दंगल , रेसलिंग कोच महावीर सिंह फोगट की जिंदगी पर बेस्ड है। आमिर के मुताबिक इस फिल्म के जरिये ये दिखाने की कोशिश है कि आज के ज़माने में लड़कियां किसी भी बात में लड़कों से कम नहीं हैं।