यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सलमान खान की शादी हो गई है कैंसल!
बेशक सलमान खान के फैंस बेसब्री से उनके शादी करने का इंतजार कर रहे हों लेकिन फिलहाल शादी करने का ...और पढ़ें

मुंबई। बेशक सलमान खान के फैंस बेसब्री से उनके शादी करने का इंतजार कर रहे हों लेकिन फिलहाल शादी करने का उनका कोई प्लान नहीं है। हालांकि सलमान का कहना है कि वो प्यार में विश्वास करते हैं।
हेमा मालिनी को अस्पताल से मिली छुट्टी, मुंबई के लिए हुईं रवाना
जब भी सलमान के सामने उनकी शादी को लेकर सवाल उठाए जाते हैं तो वो मस्ती के मूड में आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि अरेंज्ड मैरिज करने में उन्हे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वो अपनी पार्टनर में क्या चाहते हैं तो उन्होंने कहा, 'अब शादी कैंसल हो गई है....प्यार वापस आ गया है।'
सलमान खान की लव लाइफ हमेशा लाइमलाइट में रही है, फिर चाहे बात सोमी अली की हो, संगीता बिजलानी की हो, ऐश्वर्या राय या फिर कट्रीना कैफ की हो।
सलमान ने ये बात अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के गाने 'आज की पार्टी' के लॉन्च के मौके पर कही। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के अलावा करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे।
