शाहिद के साथ ये करने में आलिया को नहीं है परेशानी
आलिया भट्ट इन दिनों शाहिद कपूर के साथ विकास बहल की फिल्म ‘शानदार’ कर रही हैं। इसके साथ ही वह अभिषेक कपूर की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ भी कर रही हैं। संयोग से इस फिल्म में भी उनके हीरो शाहिद ही हैं। आलिया को इस बात से कोई एतराज नहीं कि
मुंबई। आलिया भट्ट इन दिनों शाहिद कपूर के साथ विकास बहल की फिल्म ‘शानदार’ कर रही हैं। इसके साथ ही वह अभिषेक कपूर की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ भी कर रही हैं। संयोग से इस फिल्म में भी उनके हीरो शाहिद ही हैं।
सनी लियोन से घबराकर शाहिद कपूर ने छोड़ दी फिल्म!
आलिया को इस बात से कोई एतराज नहीं कि दोनों फिल्मों में उनके कोस्टार शाहिद ही हैं। आलिया स्वाकारती हैं कि शाहिद के साथ काम करने में वो काफी सहज रहीं। वो कहती हैं, ‘हम सेट पर बतौर कलाकार आते हैं। वहां किरदारों को जीते हैं। वहां पर हम शाहिद या आलिया नहीं होते।’
दोनों फिल्मों में शाहिद के होने पर आलिया कहती हैं, ‘हर फिल्म की कहानी और उसका प्रेजेंटेशन अलग होता है। फिल्ममेकर उसे अपने हिसाब से बनाता है। दोनों फिल्मों में मेरा रोल अलग है। शाहिद की भी भूमिका अलग है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैंने उनके साथ पहले काम किया था या नहीं। पहले भी कई कलाकारों ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया है। उनकी जोड़ी सफल भी रही है। अगर मैं शाहिद के साथ दो फिल्में कर रहीं तो इसमें हर्ज क्या है।’
अभिषेक के पापा बने ऋषि, क्या होगा 'ऑल इज वेल'?
आलिया के लिए पिछला साल काफी लकी रहा था। उनकी तीन फिल्में ‘2 स्टे्टस’, ‘हाई वे’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ बॉक्स आफिस पर हिट रही थी। इन सफलताओं के बावजूद आलिया का मानना है कि उन्हें अभी लंबा सफर तय करना है। वो कहती है, ‘स्टार बनने के लिए आपके पास लगातार बेहतर काम होना चाहिए। काम की तारीफ होती है तो मुझे खुशी होती है। मुझे इंडस्ट्री में आए महज दो साल हुए हैं। तो अभी तो बहुत काम करना है। अभी बहुत आगे जाना है।’
स्मिता श्रीवास्तव