Move to Jagran APP

'न्यूटन' ने दूसरे दिन लिया 162 फ़ीसदी का उछाल, जमा कर लिए इतने करोड़

ख़ास बात ये है कि 'न्यूटन' के ऑस्कर में भेजे जाने को लेकर अब सवाल खड़े किये जाने लगे हैं क्योंकि फ़िल्म को ईरानी फ़िल्म 'सीक्रेट बैलट' की कॉपी बताया जा रहा है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 24 Sep 2017 01:30 PM (IST)Updated: Mon, 25 Sep 2017 05:37 PM (IST)
'न्यूटन' ने दूसरे दिन लिया 162 फ़ीसदी का उछाल, जमा कर लिए इतने करोड़
'न्यूटन' ने दूसरे दिन लिया 162 फ़ीसदी का उछाल, जमा कर लिए इतने करोड़

मुंबई। महान फिलॉसफ़र और भौतिकविद न्यूटन ने गति के तीन नियम दिये थे। तीसरा नियम कहता है कि हर क्रिया के विपरीत और बराबर प्रतिक्रिया होती है। 22 सितंबर को रिलीज़ हुई 'न्यूटन' बॉक्स ऑफ़िस पर गति के इसी नियम का पालन करती दिख रही है। 

loksabha election banner

राजकुमार राव अभिनीत 'न्यूटन' ने शुक्रवार को बेहद ख़राब ओपनिंग लेते हुए महज़ 96 लाख जमा किये थे। रिलीज़ के दिन ही ख़बर आ गयी कि फ़िल्म को 90वें एकेडमी एवॉर्ड्स की विदेशी भाषा केटेगरी में भारत की ऑफ़िशियल प्रविष्टि चुना गया है। इस धमाकेदार ख़बर की ज़ोरदार प्रतिक्रिया बॉक्स ऑफ़िस पर अगले दिन दिखायी दी। दूसरे दिन यानि शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में लगभग 162.50 फ़ीसदी की शानदार जंप हुई और 'न्यूटन' ने 2.52 करोड़ का बिज़नेस किया। कहीं-कहीं कुछ शोज़ हाउसफुल होने की ख़बरें भी आयीं।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर रेस में न्यूटन से पिछड़ी दंगल ने यहां जीत ली बड़ी बाज़ी

अमित मासूरकर निर्देशित 'न्यूटन' पॉलिटिकल सेटायर फ़िल्म है, जिसकी कहानी के केंद्र में नक्सल और चुनाव हैं। राजकुमार राव ने फ़िल्म में न्यूटन कुमार नाम के सरकार कर्मचारी का किरदार निभाया है, जो चुनाव के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जाता है। ख़ास बात ये है कि 'न्यूटन' के ऑस्कर में भेजे जाने को लेकर अब सवाल खड़े किये जाने लगे हैं क्योंकि फ़िल्म को ईरानी फ़िल्म 'सीक्रेट बैलट' की कॉपी बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के सेट को अमिताभ बच्चन ने बताया जॉम्बी लैंड

उधर, 'न्यूटन' के ऑस्कर रेस में शामिल होने से राजकुमार राव बेहद उत्साहित हैं। शुक्रवार को मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में राजकुमार ने कहा बताया कि टीम जल्द ही फ़िल्म को अमेरिका में प्रमोट करने के लिए स्ट्रेटजी बनाने वाली है। राव इसके लिए आमिर ख़ान से भी मिलने वाले हैं, जिनकी फ़िल्म लगान ऑस्कर के लिए इंडिया की ऑफ़िशियल एंट्री चुनी गयी थी। बता दें कि राजकुमार, आमिर के साथ 'तलाश' में काम कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.