विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस हीरो ने भी रखा करवा चौथ का व्रत, अभी हुई है इनसे सगाई

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 19 Oct 2016 12:28 PM (IST)Updated: Wed, 19 Oct 2016 02:24 PM (IST)

हाल ही में उन्‍होंने दशहरा के मौके पर सगाई की थी और आज वो अपनी मंगेतर के लिए करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आज देश भर में महिलाएं हर्ष व उल्लास के साथ करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं, मगर ऐसे पुरुषों की भी कमी नहीं है जो खुद भी अपनी पत्नी के साथ व्रत रखते हैं। इनमें बॉलीवुड सितारे भी शामिल हैं, अब नील नितिन मुकेश को ही ले लीजिए। हाल ही में उन्होंने दशहरा के मौके पर सगाई की थी और आज वो अपनी मंगेतर रुक्मणि सहाय के लिए करवा चौथ का व्रत रख रहे हैं।

'आइएएनएस' के मुताबिक, नील ने एक बयान में कहा, 'रुक्मणि बहुत ही पारंपरिक लड़की हैंं और मैं किसी भी तरीके से उनकी मदद करना चाहता हूं।' वहीं नील के एक करीबी सूत्र ने बताया कि उनके दक्षिण मुंबई स्थित आवास पर एक पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नील अपनी मंगेतर को हैंक्राफ्टेड कुंदल बैंगल्स का एक जोड़ा भी गिफ्ट में देंगे।

करवाचौथ स्पेशल Video songs: ये हिट फिल्मी गाने आपको ले आएंगे और भी करीब

रुक्मणि भी मुंबई की रहने वाली हैं और दशहरा के मौके पर परिवार व करीबी रिश्तेदारों के बीच नील ने सगाई की थी। अब अगले साल की शुरुआत में ही शादी करने की भी प्लानिंग है। नील काफी खुश हैं कि उन्हें रुक्मणि के रूप में अपनी हमसफर मिली। नील के मुताबिक, रुक्मणि उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। तो चलिए नील, कामना करते हैं कि इस करवाचौथ आप दोनों के बीच का रिश्ता और भी मजबूत हो जाए।