विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमित शो के बावजूद 'नीरजा' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Sat, 20 Feb 2016 01:55 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2016 05:49 PM (IST)

सोनम कपूर की फिल्म नीरजा की शुरुआत अच्छी साबित हुई । फिल्म ने पहले दिन 4.70 करोड़ रुपए का बिजनेस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' ने पहले दिन अपनी दमदार शुरुआत की है। फ्लाइट अटैंडेंट नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित इस फिल्म की कहानी जहां लोगो को पसंद आ रही है, तो वहीं सोनम कपूर और शबाना आजमी के अभिनय की भी सराहना हो रही है। फिल्मों के ट्रेड विशेषज्ञ की की माने तो 'नीरजा' ने शुक्रवार को 4.70 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।

मलाइका- अरबाज जल्द आएंगे साथ-साथ नजर !

आपको बता दें, कि 'नीरजा' को अपेक्षा से कम थिएटर्स में रिलीज किया गया है। 700 थिएटर्स में लिमिटेड शोज में नजर आने के बावजूद फिल्म ने अच्छी शुरुआत की और उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार भी फिल्म अपनी रफ्तार जारी रखेगी। फिल्मों के जानकार का मानना है कि राम माधवी निर्देशित इस फिल्म की अच्छी शुरुआत के लिए माउथ पब्लिसिटी काफी मददगार साबित हुई है।

बताते दें कि 'नीरजा' के साथ-साथ 'लवशुदा', 'डायरेक्ट इश्क' और 'इश्क 'फाॅरएवर' फिल्मों ने भी कल सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन नीरजा के आगे सभी फीकी पड़ गई। जहां नीरजा के सारे शोज बुक मिले, तो वहीं इन फिल्मों का टीकट विंडो मंदा नजर आया।

मार्च में होगी बिपाशा और करण की सगाई !

खैर अब वीकेंड कलेक्शन के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि सिनेप्रेमियों ने सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को कैसा रिस्पांस दिया है।