विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शूटिंग के दौरान इस डायरेक्‍टर को नक्‍सलियों से मिली धमकी

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Mon, 13 Apr 2015 02:37 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2015 05:16 PM (IST)

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में नई फिल्‍म 'एक दक्षिणा गुरुदक्षिणा' की शूटिंग के दौरान इसकी महिला डायरेक्‍टर को नक्‍सलियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में नई फिल्म 'एक दक्षिणा गुरुदक्षिणा' की शूटिंग के दौरान इसकी महिला डायरेक्टर को नक्सलियों की तरफ से धमकी मिलने की खबर सामने आई है। नक्सलियों ने खत लिखकर उन्हें वहां से तुरंत चले जाने की धमकी दी थी।

अनुष्का पर कमेंट करने के लिए गावस्कर की हुई खूब खिंचाई

जिस महिला डायरेक्टर को नक्सलियों की तरफ से धमकी भरा खत मिलने की खबर सामने आई है, वो हैं किरण फडनीस। शूटिंग के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था। अचानक से उन्हें एक दिन नक्सलियों की तरफ से एक खत मिला, जिसमें वहां से तुरंत चले जाने की धमकी दी गई थी।

अली के बालों की वजह से रुकी कल्कि की फिल्म की शूटिंग!

उस वक्त तो किरण वहां से चुपचाप चली गईं, मगर वह कुछ महीनों बाद पूरी सुरक्षा के साथ दोबारा वहां आईं और अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म में रूपा गांगुली, गिरीश्ा कर्नाड, राजीव पिल्लई जैसे जानेमाने कलाकारों ने काम किया है।