विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री हुई नवाजुद्दीन की फिल्म 'मांझी'

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 21 Aug 2015 01:03 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2015 01:17 PM (IST)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मांझी - द माउंटेन मैन' को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। उत्तराखंड के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मांझी - द माउंटेन मैन' को उत्तराखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है।

'पीपली लाइव' के को-डायरेक्टर ने रेप केस में मांगी जमानत

एक बयान में कहा गया है कि फिल्म के विशेषज्ञों ने हरीश रावत से मुलाकात कर फिल्म पर से एंटरटेनमेंट टैक्स हटाने का अनुरोध किया था।

केतन मेहता के निर्देशन में बनी ये फिल्म बिहार के दशरथ मांझी की बायोपिक है जिन्होंने 22 सालों की कड़ी मेहनत के बाद एक पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया था।

इससे पहले फिल्म को बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म में राधिका आप्टे, नवाजुद्दीन की पत्नी के रोल में हैं। फिल्म आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

FTII पहुंची केंद्र सरकार की कमेटी, छात्रों से करेगी बात