यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सोनाक्षी को मिल गई भाभी, शादी में शरीक हुए मोदी
'शॉटगन' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश रविवार को यहां तरणा अग्रवाल ...और पढ़ें

मुंबई। 'शॉटगन' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे कुश रविवार को यहां तरणा अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस हाई प्रोफाइल शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राज्यपाल विद्यासागर राव समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की।
दो साल पहले ही गुपचुप शादी कर चुके हैं करिश्मा-कृष्णा!
अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न के 31 वर्षीय बेटे कुश अपने पिता का फिल्म और टीवी प्रोडक्शन बिजनेस संभालते हैं। जबकि कुश का जुड़वां भाई लव एक्टिंग में हाथ आजमा रहा है। कुश की नई नवेली पत्नी तरणा का परिवार लंदन में रहता है।
शत्रुघ्न की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और हाल में रिलीज हुई फिल्म 'तेवर' में उन्होंने लीड रोल किया है। प्रधानमंत्री मोदी के अपने भाई की शादी में शिरकत करने पर सोनाक्षी ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। सोनाक्षी ने कहा, 'वादा पूरा करने के लिए शुक्रिया नरेंद्र मोदी सर। शादी में पहुंचकर आपने इस दिन को बहुत ही खास बना दिया।' इस मौके पर खुद मोदी ने शत्रुघ्न का मुंह मीठा कराया था।
विराट कोहली को वर्ल्ड कप में नहीं मिलेगा अनुष्का का साथ!
शादी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्यपाल के अलावा शत्रुघ्न और उनके परिवार और करीबी दोस्तों ने भी शिरकत की।
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा राजग के पिछले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और 16वीं लोकसभा के लिए पटना साहिब से चुने गए हैं।
