विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो साल पहले ही गुपचुप शादी कर चुके हैं करिश्‍मा-कृष्‍णा!

By rohit guptaEdited By:
Published: Sun, 18 Jan 2015 08:36 AM (IST)Updated: Sun, 18 Jan 2015 02:25 PM (IST)

मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी गर्लफ्रेंड कश्मीरा शाह से जब भी उनकी शादी को लेकर सवाल किया जाता तो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी गर्लफ्रेंड कश्मीरा शाह से जब भी उनकी शादी को लेकर सवाल किया जाता तो वो सिर्फ इतना ही कहते हैं कि सही वक्त आने पर वो शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

जानिए कब शादी करेंगी टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी

अब एक हैरान कर देने वाली खबर आई है कि दोनों शादी कर चुके हैं। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, दोनों 24 जुलाई 2013 को ही शादी रचा चुके थे लेकिन दुनिया से इसे छिपाकर रखा। आपको बता दें कि दोनों पिछले 9 सालों से रिलेशनशिप में हैं और 8 सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

खुद कश्मीरा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हम विदेश में थे जब कृष्णा ने 23 जुलाई को मुझसे इस बारे में पूछा। अगली सुबह हमने अपने साथ गए दोस्तों को सुबह 10 बजे तक तैयार रहने के लिए कहा। 'हमने लास वेगास से करीब एक घंटे की दूरी पर एक चर्च में सुबह 11.30 बजे शादी की। हमारे पास ठीक से शॉपिंग करने का भी वक्त नहीं था। खुशकिस्मती से मैं वहां एक दोस्त की शादी में जाने के लिए अपने साथ एक लहंगा ले गई थी और उसे ही पहनकर शादी की।'

जानिए, अंकिता लोखंडे से कब शादी करेंगे सुशांत सिंह राजपूत

जब कश्मीरा से पूछा गया कि उन्होंने शादी की खबर मीडिया से क्यों छिपपाई तो उन्होंने कहा, 'हम नहीं जानते थे कि हमारी शादी इतनी लंबी चलेगी। हमारे पास सुनीता जी (गोविंदा की पत्नी) समेत पूरे परिवार का आशीर्वाद था। कृष्णा के पिता बहुत अच्छे हैं और उन्होंने भी हमारी शादी को मंजूर कर लिया। हम बहुत शोर-शराबे के साथ शादी नहीं करना चाहते थे इसलिए इस तरह शादी की।'

एक तरफ जहां कृष्णा ने अपने परिवार को कुछ ही वक्त पहले अपनी शादी की खबर दी है तो दूसरी तरफ कश्मीरा ने अभी तक अपने परिवार को इस बारे में कुछ नहीं बताया है। कश्मीरा ने बताया कि कृष्णा के पिता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है और दोस्तों को पार्टी देने के लिए कहा है। आपको बता दें कि कृष्णा अभिनेता गोविंदा के भांजे हैं।

अभिषेक बच्चन के नए फ्लैट की कीमत उड़ा देगी आपके होश!