विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुझसे दोस्‍ती करोगे' के 13 साल पूरे, कुणाल कोहली ने किया एक खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 09 Aug 2015 03:55 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2015 05:07 PM (IST)

आपको रितिक रोशन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर की फिल्‍म 'मुझसे दोस्‍ती करोगे' तो याद होगी। इस फिल्‍म की रिलीज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आपको रितिक रोशन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर की फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' तो याद होगी। इस फिल्म की रिलीज को 13 साल साल पूरे हो गए। इस मौके पर निर्देशक कुणाल कोहली ने ट्वीट कर एक खुलासा किया है। इस फिल्म से उन्होंने पहली बार निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था।

राखी सावंत ने राधे मां पर भी खोला मुंह, पढ़ें क्या कहा

कुणाल ने ट्वीट कर बताया है कि 13 साल पहले जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर इसका हश्र देखकर उनका दिल टूट गया था। इसके साथ ही कुणाल ने उन पर विश्वास बनाए रखने के लिए आदित्य चोपड़ा का शुक्रिया भी अदा किया है, जिन्होंने बाद में उन्हें फिल्म 'हम तुम' में काम करने का मौका दिया।

आपको बता दें कि फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे। 2002 में आई यह फिल्म एक लव ट्रैंगल थी। इसके बाद कुणाल ने 'हम तुम', 'फना', 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' और 'तेरी मेरी कहानी' जैसी फिल्में दीं। अब वो फिल्म 'फिर से' से जेनिफर विंग्ोट के साथ एक्टिंग में भी किस्मत आजमाने वाले हैं।

मल्लिका शेरावत ने राधे मां बनने की खबर पर किया ट्वीट