विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: तमिल, तेलगू और मराठी भाषाओं में भी आएगी 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी'

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 12 Aug 2016 05:51 PM (IST)Updated: Fri, 12 Aug 2016 10:17 PM (IST)

30 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड धोनी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं कियारा आडवाणी उनकी पत्नी साक्षी धोनी के रोल में हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलगु और मराठी में भी डब किया जाएगा।फिल्म के प्रोड्यूसर विजय सिंह ने जागरण डॉट कॉम को ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हम फिल्म को तमिल और तेलगू सहित मराठी में भी डब करके रिलीज करेंगे। साथ ही सभी कॉमन-वेल्थ देशों में स्थानीय भाषाओं में या सब-टाइटल के साथ फिल्म को रिलीज किया जाएगा। विजय आगे बताते हैं, कि ये महंगी फिल्म नहीं है, लेकिन इस फिल्म को दिल से बनाया गया है। एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी को नीरज पांडेय ने डायरेक्ट किया है।

धोनी ने बताया, क्यों इतने सवाल पूछते थे सुशांत सिंह राजपूत

30 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड धोनी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं कियारा आडवाणी उनकी पत्नी साक्षी धोनी के रोल में हैं, जबकि दिशा पटनी धोनी की गर्लफ्रेंड का किरदार निभा रही हैं।

जैकलिन फर्नांडिस को सोनम कपूर क्यों बोल रही हैं सॉरी