जमानत मिलने के बाद गुरुद्वारे पहुंचे मीका सिंह
डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में गुरुवार को ही गिरफ्तार होने और जमानत पर छूटने के बाद सिंगर मीका सिंह उसी दिन दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। 11 अप्रैल को दिल्ली में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने स्टेज पर एक डॉक्टर को जोरदार तमाचा रसीद दिया था।
मुंबई। डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में गुरुवार को ही गिरफ्तार होने और जमानत पर छूटने के बाद सिंगर मीका सिंह उसी दिन दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंचे।
11 अप्रैल को दिल्ली में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने स्टेज पर एक डॉक्टर को जोरदार तमाचा रसीद दिया था। डॉक्टर कथित तौर पर सिंगर को भद्दे इशारे कर रहा था। कल उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ ही देर में उन्हें जमानत मिल गई।
मीका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बंगला साहिब की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'वाहे गुरू तेरा शुकर है। गुरुद्वारा बंगला साहिब।'
अक्षय कुमार ने खुलेआम करण जौहर का उड़ाया मजाक
बंगला साहिब में माथा टेकने आए लोगों ने मीका के साथ फोटो भी खिंचवाई।
अपने ट्वीट्स में उन्होंने 13 जून को मुंबई आने के प्लान के बारें में भी बताया। मीका ने लिखा, 'हे मुंबई, मैं 13 जून को वहां आ रहा हूं, तो तैयार रहिए। तब तक एक सेल्फी का टाइम है।' इस ट्वीट के साथ मीका ने एक सेल्फी पोस्ट की जिसमें वो अपने डॉगी के साथ दिख रहे हैं।