विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, शाहिद की होने वाली बीवी की साड़ी में कुछ तस्‍वीरें हुईं वायरल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 21 Apr 2015 03:55 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 06:50 PM (IST)

इन दिनों शाहिद कपूर के साथ शादी करने जा रहीं मीरा राजपूत की कुछ नई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर तेजी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इन दिनों शाहिद कपूर के साथ शादी करने जा रहीं मीरा राजपूत की कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें श्रीराम लेडी कॉलेज में उनकी फेयरवेल पार्टी की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ साड़ी में नजर आ रही हैं और बहुत ही प्यारी लग रही हैं।

शाहिद के साथ नाम जुड़ते ही मीरा सेलिब्रेटि हो गई हैं। शाहिद के साथ सगाई की खबरें सामने आने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि शाहिद सगाई की खबरों को सिरे से खारिज कर चुके हैं, मगर उन्होंने कहा है कि वह इस साल मीरा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

दिल्ली की मीरा श्रीराम लेडी कॉलेज की छात्रा हैं। शुरुआत में उन्होंने शाहिद के साथ कोई भी रिश्ता होने से इंकार कर दिया था। दरअसल, अचानक इतने सारे लोगों का अटेंशन मिलने से वो काफी परेशान हो गई थीं और घबराकर सोशल मीडिया से भी गायब हो गई थीं। हालांकि अब कुछ सामान्य हो गया है।

तो क्या नरगिस फाखरी को लड़कियों में है दिलचस्पी?

'किस...' के चक्कर में इस एक्ट्रेस के पैरों में आई मोच!