विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिजायनर मसाबा गुप्ता की हुई सगाई, दिखाई अपनी एंगेजमेंट ड्रेस

By Test1 Test1Edited By:
Published: Wed, 11 Mar 2015 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2015 06:26 PM (IST)

बुधवार सुबह मसाबा गुप्ता ने अपने ट्वीटर फॉलोअर्स की बधाइयों का जवाब दिया और सगाई की ड्रेस को भी दिखाया।

News Article Hero Image

मुंबई। विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने प्रोड्यूसर मधु मेंटेना से मंगलवार को सगाई कर ली। इस समारोह में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा भी मौजूद थे।

बुधवार सुबह उन्होंने अपने ट्वीटर फॉलोअर्स की बधाइयों का जवाब दिया और सगाई की ड्रेस को भी दिखाया।

मसाबा गुप्ता ने बुधवार सुबह ट्वीट किया 'कल हमारी सगाई थी। आज हम खुश हैं। और सात दिन में हमारा शो है। आप सभी के प्यार का शुक्रिया और अब फिर से काम पर लौटने की बारी।'


मसाबा ने काले और सफेद रंग की बेहद शानदार ड्रेस पहनी थी। मसाबा के पोस्ट किए फोटो में इसका रंग नहीं नजर आ रहा था लेकिन पूजा माखिजा के ट्वीटर अकाउंट पर पोस्ट किए रंगीन फोटो में इसे साफतौर पर महसूस किया जा सकता है। मधु ने भी मसाबा से मिलते-जुलते रंग के कपड़े ही पहने थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।