विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनोज कुमार अस्पताल से पहुंचे घर, सेहत में सुधार

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 03 Dec 2015 08:33 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2015 09:19 AM (IST)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार को पिछले हफ्ते कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार को पिछले हफ्ते कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों से खबर मिली है कि अब उनकी सेहत ठीक है और वो घर वापस आ गए हैं।

गाल ब्लेडर में सूजन और किडनी में पथरी पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। वो 15 दिनों तक अस्पताल में ही रहे थे।

'श्रीदेवी की जांघों ने बनाया है उन्हें स्टार'

सूत्र ने बताया, 'उन्हें 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अब वो ठीक हैं और घर पर हैं।'

अस्पताल ने इस खबर की पुष्टि की थी लेकिन उन्होंने एक्टर की सेहत से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया था। सूत्रों का ये भी कहना है कि उन्हें कमर में दिक्कत की वजह से भर्ती कराया गया था।

2013 में भी मनोज कुमार को पथरी हो गई थी और उस समय भी उनका इलाज किया गया था।

मनोज कुमार को 'हरियाली और रास्ता', 'वो कौन थी', 'रोटी, कपड़ा और मकान' और 'पूर्व और पश्चिम' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

1992 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया था।

रणबीर कपूर से भी रोमांस कर चुकी हैं कोंकणा सेन शर्मा