Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बर्थडे स्‍पेशल: रणबीर कपूर से भी रोमांस कर चुकी हैं कोंकणा सेन शर्मा

    By Tilak RajEdited By:
    Updated: Thu, 03 Dec 2015 08:06 AM (IST)

    आज कोंकणा सेन शर्मा का जन्मदिन है। वो अपना 37 वां जन्मदिन मनाएंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा कम ही फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन जितनी भी फिल ...और पढ़ें

    Hero Image

    मुंबई। आज कोंकणा सेन शर्मा का जन्मदिन है। वो अपना 37 वां जन्मदिन मनाएंगी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा कम ही फिल्मों में नजर आई हैं, लेकिन जितनी भी फिल्में उन्होंने कीं वो कंटेंट की दृष्टि से दमदार हैं। फिर चाहे वो 'मिस्टर एंड मिसेस अय्यर' हो या 'पेज 3'। उनकी अदाकारी का लोहा सभी ने माना। इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कोंकणा से जुड़ी कुछ खास बातें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'श्रीदेवी की जांघों ने बनाया है उन्हें स्टार'

    विरासत में मिले एक्टिंग के गुर

    कोंकणा सेन शर्मा फिल्ममेकर और एक्ट्रेस अपर्णा सेन शर्मा की बेटी हैं। कोंकणा ने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 1983 में आई फिल्म 'इंदिरा' से किया था। इसके बाद वो सीधे साल 2000 में एक बांग्ला थ्रिलर फिल्म 'एक जे अच्छे कन्या' में नजर आईं। मगर फिल्म जगत में कोंकणा सेन शर्मा को पहचान फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेस अय्यर' से मिली। यह साल 2002 में आई थी। इसका निर्देशन उनकी मां अपर्णा सेन शर्मा ने ही किया था। इस फिल्म के लिए कोंकणा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

    25 साल बाद श्रीदेवी और जया प्रदा के दूर हुए गिले-शिकवे, लगाया गले

    'पेज 3' से मिली लाइम लाइट

    इसके बाद कोंकणा साल 2005 में आई फिल्म 'पेज 3' में नजर आईं। यहां से कोंकणा की पहचान हिन्दी फिल्मों में बढ़ीं। इससे पहले कोंकणा की फिल्में पसंद तो की गई थी मगर उन्हें इसके मुताबिक पहचान नहीं मिली थी क्योंकि अधिकांश फिल्में कमर्शियली सक्सेसफुल नहीं रही थी। लेकिन इसके बाद तो उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। फिल्म 'वेक अप सिड' में रणबीर कपूर तक से रोमांस किया।

    पहली एक्ट्रेस जिन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड ईस्ट में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला

    साल 2006 में 'ओंकारा' और साल 2007 में 'लाइफ इन ए मेट्रो' के लिए भी कोंकणा को फिल्म फेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का पुरस्कार प्राप्त हुआ। बेस्ट सपोर्टिंग कैटेगरी के लिए कोंकणा को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। कोंकणा सेन शर्मा ऐसी पहली एक्ट्रेस हैं जिन्हें फिल्म फेयर अवॉर्ड ईस्ट में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड प्राप्त हुआ है।

    राष्ट्रगान के सम्मान पर रितेश देशमुख बोले, जानिए क्या है उनके विचार

    रणवीर शौरी से की थी शादी

    साल 2010 में कोंकणा सेन शर्मा ने एक्टर रणवीर शौरी से शादी की थी। दोनों ने साल 2007 में डेटिंग शुरू की थी। कुछ महीने पहले ही कोंकणा अपने पति रणवीर से अलग हो चुकी हैं।