विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सरकार 3' में मनोज बाजपेयी का ये कारनामा जानकर रह जाएंगे दंग

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 30 Jan 2017 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 06:33 PM (IST)

सरकार 3 के अलावा मनोज तबरेज़ नूरानी की फ़िल्म लव सोनिया, दीपेश जैन की शैडो और नीरज पांडेय की मिसिंग और नाम शबाना में दिखाई देंगे।

'सरकार 3' में मनोज बाजपेयी का ये कारनामा जानकर रह जाएंगे दंग
'सरकार 3' में मनोज बाजपेयी का ये कारनामा जानकर रह जाएंगे दंग

मुंबई। फ़्रीकी अली में नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी का चड्डी वाला डायलॉग आपको याद होगा। इस लंबे डायलॉग को नवाज़ ने जिस अंदाज़ में बोला था, उसको देखकर सलमान ख़ान तक को पसीना आ गया था। अब कुछ ऐसा ही कारनामा मनोज बाजपेयी करने वाले हैं।

ख़बर है कि राम गोपाल वर्मा की सरकार 3 में मनोज ने 30 लाइनों का एक मोनोलॉग बोला है। ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि इतने लंबे मोनोलॉग को बोलने के लिए मनोज ने सिर्फ़ एक टेक लिया। बताते चलें कि इस सीन में मनोज के सामने कोई और नहीं, बल्कि ख़ुद अमिताभ बच्चन थे, जिनके साथ फ़िल्म का ये सीक्वेंस फ़िल्माया गया है। सरकार 3 में अमिताभ अपने पुराने किरदार में हैं, जबकि मनोज एक शातिर सियासतदां के रोल में हैंं।

इसे भी पढ़ें- थम नहीं रहा पद्मावती विवाद, राजपूत संगठनों ने उठाई अब ये मांग

ख़बरें ये भी हैं कि मनोज ने अपना काम तय शेड्यूल से भी कम वक़्त में पूरा कर लिया, क्योंकि एक शानदार अभिनेता होने की वजह से मनोज को अपने सींस करने में ज़्यादा वक़्त नहीं लगता। सरकार 3 में यामी गौतम फ़ीमेल लीड रोल में दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़ें- क्या है रईस का ये राज़, धंधा नशे का और चुस्कियां चाय की

सरकार 3 के अलावा मनोज तबरेज़ नूरानी की फ़िल्म लव सोनिया, दीपेश जैन की शैडो और नीरज पांडेय की मिसिंग और नाम शबाना में दिखाई देंगे।