विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाबा रामदेव की शरण में मनीषा कोइराला

By Edited By:
Published: Mon, 05 Aug 2013 08:48 AM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2013 09:20 AM (IST)

अमेरिका से गर्भाशय के कैंसर का इलाज कराकर लौटीं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों योगगुरु बाबा रामदेव के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार [जागरण संवाददाता]। अमेरिका से गर्भाशय के कैंसर का इलाज कराकर लौटीं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोइराला इन दिनों योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। पतंजलि योगपीठ फेस-1 में ठहरी मनीषा के स्वास्थ्य पर आचार्य बालकृष्ण नजर रखे हुए हैं।

रविवार को आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन पर पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनीषा यहां नजर आई। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।

पतंजलि सूत्रों के मुताबिक 42 वर्षीय अभिनेत्री यहां योग करने के साथ-साथ आयुर्वेदिक दवाएं भी ले रही हैं। बताया जा रहा है कि योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की सलाह के बाद फिट होकर मनीषा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार उन्होंने हाल में फोटो शूट भी दिया है। पतंजलि में मनीषा के अभी और वक्त बिताने के आसार हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।