यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अवॉर्ड शो में हुई टीवी एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी
टीवी के मशहूर सीरियल 'उतरन' में इच्छा के किरदार से मशहूर हुईं एक्ट्रेस टीना दत्ता हाल ही में गोरेगांव में ...और पढ़ें

मुंबई। टीवी के मशहूर सीरियल 'उतरन' में इच्छा के किरदार से मशहूर हुईं एक्ट्रेस टीना दत्ता हाल ही में गोरेगांव में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने आईं थी। यहां उनके साथ स्टेज पर बदतमीजी की गई।
श्रुति हासन को नहीं भेजा गया है कोई कानूनी नोटिस?
दरअसल जब टीना अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर आईं तो अवॉर्ड लेने वाले व्यक्ति ने अचानक उन्हें पकड़ लिया और एक्ट्रेस को अपनी तरफ खींचा। टीना उस व्यक्ति की इस हरकत से हैरान रह गईं और कहा, 'एक्सक्यूज मी, बदतमीजी मत करो।'
'सीरियल किसर' इमरान हाशमी भी सोशल मीडिया से जुड़े
उसके बाद उस व्यक्ति ने कहा वो उनके साथ एक फोटो लेना चाहता था। टीना ने कहा, 'मुझे उम्मीद नहीं थी कि कोई स्टेज पर इस तरह की बदतमीजी करने की जुर्रत कर सकता है। उसने मुझे माफी भी नहीं मांगी। मेरा मन किया कि मैं उसे तमाचा मारूं लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वो अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर आया था। मैं उससे पूछना चाहती हूं कि अगर कोई लड़का उसकी बेटी/बहन/पत्नी के साथ इस तरह की हरकत करे तो वो क्या करेगा?'
