विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सात अक्टूबर को सनी और मल्लिका दिखेंगी साथ

By Edited By:
Published: Fri, 13 Sep 2013 11:22 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2013 11:27 AM (IST)

सनी लियोन ने जैसे ही बॉलीवुड में कदम रखा उन्होंने मल्लिका शेरावत की जगह ले ली। मतलब यह है कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सनी लियोन ने जैसे ही बॉलीवुड में कदम रखा उन्होंने मल्लिका शेरावत की जगह ले ली। मतलब यह है कि जो फिल्में मल्लिका शेरावत के हिस्से में आने वाली थीं, उन फिल्मों के लिए सनी लियोन को साइन कर लिया गया। दोनों के बीच हमेशा से लड़ाई-झगड़े होते रहे हैं। यहां तक कि मल्लिका शेरावत, सनी लियोन के बारे में कुछ भी बोलने से परहेज करती हैं।

पढ़ें : नच बलिए में दिखाई देंगी सनी लियोन

सनी लियोन और मल्लिका शेरावत के बीच झगड़ा इसी तरह चलता रहा पर अब शायद लोगों को इन दोनों के बीच दोस्ती देखने को मिलेगी। दरअसल, 7 अक्टूबर से लाइफ ओके पर रियल्टी डेटिंग शो 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' शुरू होने जा रहा है जिसमें मल्लिका शेरावत के साथ सनी लियोन नजर आएंगी। इस कार्यक्रम के टीवी पर प्रसारित होने की तारीख को लेकर विवाद था पर फिलहाल सात अक्टूबर को इस कार्यक्रम को प्रसारित करने के लिए तय कर लिया गया है।

रोहित रॉय 'द बैचलर' शो की मेजबानी करेंगे। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम के जरिए मल्लिका अपने लिए दूल्हा खोजेंगी। सनी लियोन, मल्लिका शेरावत की इस खोज में उनका पूरा-पूरा साथ देंगी। खैर हमें तो यही लगता है कि मल्लिका शेरावत को भले ही उनके लिए सही जीवनसाथी मिले या नहीं पर इस कार्यक्रम को टीआरपी तो मिल ही जाएगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर