विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मल्लिका शेरावत ने किया हिलेरी क्लिंटन को सपोर्ट, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 11:27 AM (IST)

हाल के कुछ सालों में बॉलीवुड पॉलिटिकली काफी एक्टिव हो गया है। कई फ़िल्ममेकर्स पॉलिटिक्स में खुलकर दिलचस्पी लेने लगे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। अमेरिकी प्रेसीडेंट के चुनाव में रिपब्लिकन केंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन के बीच कांटे की टक्कर है, महर बॉलीवुड सेलिब्रटीज़ का झुकाव हिलेरी क्लिंटन की तरफ ज़्यादा दिख रहा है।

आठ नवंबर को अमेरिकी में अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव होना है। ये एक ऐसा चुनाव है, जिस पर पूरी दुनिया की नज़रें टिकी रहती हैं। ख़ासकर भारत के लोगों के लिए अमेरिका के चुनाव काफी मायने रखते हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रटीज़ ने भी अपना 'केंडिडेट' चुन लिया है। बॉलीवुड से हॉलीवुड गईं मल्लिका शेरावत ने डेमोक्रेटिक हिलेरी क्लिंटन के लिए अपना फुल सपोर्ट जताया है। मल्लिका ने मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करके समर्थन ज़ाहिर किया है। बराक डेमोक्रेटिक पार्टी से ही राष्ट्रपति चुने गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में कूदे सलमान ख़ान, इस केंडिडेट को कर रहे सपोर्ट

मल्लिका हाल ही में अपने फ्रेंच ब्वॉयफ्रेंड के साथ इंडिया आई हैं। वैसे मल्लिका के अलावा सलमान ख़ान और कबीर बेदी भी हिलेरी क्लिंटन के लिए अपना सपोर्ट ज़ाहिर कर चुके हैं। वैसे हाल के कुछ सालों में बॉलीवुड पॉलिटिकली काफी एक्टिव हो गया है। कई फ़िल्ममेकर्स पॉलिटिक्स में खुलकर दिलचस्पी लेने लगे हैं और अब किसी एक पार्टी को सपोर्ट या अपोज़ करने में ज़्यादा वक़्त नहीं लगाते।

कबीर बेदी ने किया हिलेरी क्लिंटन का समर्थन, ऐसे दी शुभकामनाएं