विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कबीर बेदी ने किया हिलेरी क्लिंटन का समर्थन, ऐसे दी शुभकामनाएं

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 07 Nov 2016 09:39 AM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2016 09:45 AM (IST)

कबीर बेदी ने हिलेरी क्लिंटन को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति बनना एक मील का पत्थर होगा।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सलमान खान के बाद बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए होने वाले आगामी चुनाव के लिए हिलेरी क्लिंटन का समर्थन किया है और चुनाव के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

बता दें कि अमेरिका में अभी तक राष्ट्रपति कोई महिला नहीं बनी हैं। ऐसे में अगर हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति बनती हैं, तो यह इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा। कबीर बेदी ने हिलेरी क्लिंटन को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा कि अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति बनना एक मील का पत्थर होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में कूदे सलमान ख़ान, इस उम्मीदवार को कर रहे सपोर्ट!

कबीर बेदी ने ट्वीट किया, 'हिलेरी क्लिंटन को 2016 के अमेरिकी चुनाव में सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति बनना सच में मील का पत्थर होगा। मैं अमेरिकी चुनाव में उनके साथ हूं।' आठ नवंबर को राष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा जिसमें डेमोक्रेटिक पार्टी की हिलेरी और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मुख्य मुकाबला है।

हॉलीवुड की कई हस्तियों ने हिलेरी का समर्थन किया है जिनमें लियोनाडरे डिकैप्रियो, बेयोंसे नोल्स, किम कारदाशियां, कान्ये वेस्ट, केटी पैरी, अमेरिका फेरेरा शामिल हैं।