विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किन्नर बने महेश मांजरेकर!

By Edited By:
Published: Wed, 04 Jul 2012 01:28 PM (IST)

फिल्म निर्माता-अभिनेता महेश मांजरेकर अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्म बॉडीगार्ड, रेडी और दबंग में भी उनके अभिनय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म निर्माता-अभिनेता महेश मांजरेकर अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। फिल्म बॉडीगार्ड, रेडी और दबंग में भी उनके अभिनय की तारीफ हुई। अब महेश एक और यादगार रोल देने के लिए विश्वास पाटिल की आने वाली फिल्म में किन्नर बनें हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस किरदार में महेश गहरे रंगों के सलवार-कमीज, साड़ी और मेकअप में नजर आएंगे। महेश कहते हैं मेरे लिए यह एक रोल है और मुझे इसे अच्छे से निभाना है। अभी इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकता, मुझे भी इसकी विस्तृत जानकारी अभी दी जाएगी।

उनके सह अभिनेता दिलीप ताहिल ने बताया कि फिल्म में वह एक शादीशुदा पुरुष की भूमिका निभा रहे हैं जिसका अफेयर एक किन्नर से है। किन्नर का किरदार महेश निभा रहे हैं। हमारे समाज में किन्नर से इंसान की तरह भी व्यवहार नहीं किया जाता है। यह गलत है उन्हें भी इज्जत के साथ जिंदगी जीने का मौका देना चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर