विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दीपिका के वीडियो की आलोचना करने वाले हैं बेवकूफ'

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 19 Apr 2015 09:50 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 19 Apr 2015 10:26 AM (GMT+05:30)

दीपिका पादुकोण का विवादित 'माई च्‍वॉयस' वीडियो अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बॉलीवुड की कई हीरोइनें भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण का विवादित 'माई च्वॉयस' वीडियो अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। बॉलीवुड की कई हीरोइनें भी इस पर अपनी राय रख चुकी हैं। जहां सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर जैसी हीरोइने इस वीडियो के लिए दीपिका पादुकोण को खरी खोटी सुना चुकी हैं, वहीं कल्कि कोचलिन के बाद अब महक चहल भी उनके सपोर्ट में खुलकर सामने आ गई हैं।

अभिषेक के पापा बने ऋषि, क्या होगा 'ऑल इज वेल'?

इस बारे में महक ने कहा, 'मेरे ख्याल से दीपिका ने जो किया है, बहुत ही अच्छा किया है। अगर आप एक सेलिब्रेटी या एक ऐसे शख्स हो, जिसकी लोग सुनते हैं हो तो मेरे ख्याल से इसका अच्छे कामों के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए।'

करीना के पति को मिली सलमान की अगली फिल्म!

वीडियो के बारे में खास तौर से महक ने कहा, 'मेरे ख्याल से उन्होंने जो वीडियो बनाया है, बहुत ही शानदार है। मेरे ख्याल से लोगों की मुर्खता है, जो इसकी आलोचना कर रहे हैं। क्या हुआ, जो यह एक ग्लैमरस वीडियो है? वह एक एक्ट्रेस हैं और एक खूबसूरत महिला भी। मैं निश्चित तौर पर दीपिका समेत वीडियो में हिस्सा लेने वाली सभी महिलाओं के साथ हूं।'