विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिल्‍कुल ठीक हैं मिथुन चक्रवर्ती, सिर्फ इसलिए गए थे अस्‍पताल

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 19 May 2015 12:23 PM (IST)Updated: Tue, 19 May 2015 12:50 PM (IST)

खबर आई थी कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पेट में तेज दर्द और काफी उल्‍टी होने की वजह से अस्‍पताल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। खबर आई थी कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को पेट में तेज दर्द और काफी उल्टी होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मगर उनके बेटे महाक्षय चक्रवर्ती ने कहा है कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है और वह सिर्फ रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल गए थे।

कमाल आर खान ने अनुराग कश्यप को बना डाला नपुंसक!

खबर के मुताबिक, पहले मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई के कांदिवली इलाके के रक्षा अस्पताल में सोमवार सुबह करीब चार बजे भर्ती कराया गया था। उन्हें बुखार भी होने की बात सामने आई थी। मगर महाक्षय चक्रवर्ती ने उनके बीमार होने की खबर को सिरे से खारिज कर दिया।

'अभिनेत्री शिखा जोशी की मौत के लिए उनकी रूममेट जिम्मेदार'

महाक्षय चक्रवर्ती ने कहा, 'अब वह बिल्कुल ठीक हैं। हम लोग कल रूटीन चेक-अप के लिए अस्पताल गए थे।' उनके मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती के पूरे बॉडी का चेकअप कराना था। इसलिए डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में ही कराने का सुझाव दिया। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह बिल्कुल ठीक हैं।