विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेंसर बोर्ड ने चलाई दीपिका-रणवीर के सबसे लंबे लिप लॉक पर कैंची

By Edited By:
Published: Tue, 12 Nov 2013 10:49 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2013 10:51 AM (IST)

आजकल हिंदी फिल्मों में लिप लॉक के सीन तो जैसे आम हो गए हैं, लेकिन उसी लिप लॉक को संजय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आजकल हिंदी फिल्मों में लिप लॉक के सीन तो जैसे आम हो गए हैं, लेकिन उसी लिप लॉक को संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म 'रामलीला' में बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया है। बताया जाता है कि ये किस हिंदी सिनेमा में दिखाए जाने वाले किस में सबसे लंबा किस था, लेकिन सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद इसे फिल्म से हटा लिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की कई सीन्स पर भी बोर्ड का वार चला है।

पढ़ें : नए विवाद में फंसी भंसाली की रामलीला

सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से की गई फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान संजय को फिल्म से ये लिप लॉक हटाने के आदेश दिए गए। सिर्फ यही नहीं बोर्ड ने फिल्म की कई सीन्स पर भी आपत्ति जताई। जिसके बाद फिल्म निर्माता ने सीन्स को एडिट करने का फैसला किया।

संजय लीला भंसाली ने कहा कि उन्हें पहले से जिस बात का डर था वही हुआ। वे बोर्ड के इस फैसले से काफी दुखी हुए लेकिन उन्हें ऐसा करना पड़ा। उन्होंने बड़े ही आराम से उन सीन्स को हटा दिया जिन पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। फिल्म के आखिर में इस किस को दिखाए जाना था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।