विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिग बी के साथ दोबारा काम करने को इच्छुक हैं लियोनार्डो

By Edited By:
Published: Mon, 13 Jan 2014 04:11 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 13 Jan 2014 04:13 PM (GMT+05:30)

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो द कैप्रियो बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो द कैप्रियो बॉलीवुड के महानायक अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं। हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रेट गेट्सबाई' में अमिताभ और लियोनार्डो एक साथ काम कर चुके हैं।

पढ़ें : द ग्रेट गेट्सबाई के बाद हॉलीवुड में छाए बिग बी

अपनी नई फिल्म 'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' के बारे में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'मिस्टर बच्चन प्रभावशाली अभिनेता और सज्जन व्यक्ति हैं। अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं दोबारा उनके साथ काम करना चाहूंगा। छोटे से छोटा किरदार भी वे जिस उत्साह के साथ निभाते है, वह काबिले तारीफ है।' द ग्रेट गेट्सबाई अमिताभ की पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म थी। फिल्म में उन्होंने मेयर वोफशेम का संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाया था जो द्वितीय ंिवश्व युद्ध के बाद न्यूयार्क आने पर लियोनार्डो को पैसा कमाने में मदद करता है। फिल्म का निर्माण बैज लुहरमन ने किया था। साढ़े बारह करोड़ डॉलर में बनकर तैयार हुई यह थ्रीडी फिल्म एफ स्कॉट फिट्जगेरार्ड के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर